बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने किस उम्र में माँ बनना पसंद किया?

  • Post author:
  • Reading time:2 mins read

आलिया भट्ट-कपूर ने 6 नवंबर 2022 को एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया, मुंबई के रिलायंस अस्पताल में जब उसकी डिलीवरी हुई तो उनके पति रणबीर कपूर और परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। 14 अप्रैल 2022 को शादी करने के बाद कुछ ही महीनो मे आलिया माँ बन गई, उसकी माँ बनने की उम्र मुश्किल से 29 रही होगी। इसी के साथ उन्हें सबसे कम उम्र में मां बनने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में जगह मिली है।  

तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन कौन सी एक्ट्रेस शामिल हैं, जो कम उम्र में ही गुड न्यूज दे चुकी हैं।

डिम्पल कपाड़िया अपनी  बेटी ट्विंकल के साथ
डिम्पल कपाड़िया
डिम्पल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल के साथ
नीतु कपूर
नीतु कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ
भाग्यश्री
भाग्यश्री
काजोल
काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ
जया बच्चन
जया बच्चन अपनी बेटी के साथ
सारिका
सारिका अपनी बेटी के साथ
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता अपनी बेटी के साथ
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान अपने बेटे के साथ
रवीना टंडन
रवीना टंडन अपने बचों के साथ
जेनेलिया डीसूज़ा
जेनेलिया डीसूज़ा बचों के साथ
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली बचों के साथ
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बच्चों के साथ
previous arrow
next arrow
Shadow

डिम्पल कपाड़िया :

एक जमाने मे मशहूर हो चुकी अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र मे ही राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। और शादी के दूसरे ही साल सन 1974 मे इस कपल के घर मे बेटी ट्विंकल का जन्म हुआ था।

नीतु कपूर  :

नीतू कपूर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से लव मैरिज की थी और शादी के दूसरे साल में नीतू ने रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया। और उसके एक साल बाद, सन 1982 में, इस दंपति को एक बेटा, रणबीर कपूर का जन्म हुआ। रिद्धिमा कपूर के जन्म के वक्त नीतू सिर्फ 22 साल की थीं।

भाग्यश्री :

“मैंने प्यार किया” फिल्म की हीरोइन भाग्यश्री ने 22 साल की उम्र में बेटे अभिमन्यु दसानी को जन्म दिया था। “मैंने प्यार किया” फिल्म के बाद भाग्यश्री ने सन 1990 में 21 साल की उम्र में हिमालय दसानी से शादी की थी।

काजोल :

काजोल ने 29 साल की उम्र मे बेटी न्यासा को जन्म दिया था। उसने सन 1999 को अजय देवगन के साथ शादी की थी, जिसके तीन साल बाद सन 2003 मे न्यासा का जन्म हुआ था।

जया बच्चन :

सन 1973 मे जया ने अमिताभ बच्चन के साथ शादी की थी, शादी के एक साल के बाद सन 1974 मे उनकी पहली बेटी श्वेता का जन्म हुआ था। उस वक्त जया की उम्र 26 साल की थी। उसके दो साल के बाद जया-अमिताभ के घर मे बेटे अभिषेक का जन्म हुआ था।

सारिका :

श्रुति हसन का जन्म 1986 में हुआ था। तब उनकी मां महज 26 साल की थीं। आपको बता दें कि सारिका ने मां बनने के दो साल बाद श्रुति हसन के पिता कमल हसन से शादी की थी।

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता ने 1989 में मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। मसाबा नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। दोनों की शादी नहीं हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। नीना गुप्ता उस वक्त 30 साल की थीं।  क्योंकि विवियन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने अपनी बेटी को सिंगल मदर के तौर पर पाला।

करीना कपूर खान :

करीना कपूर खान ने 2014 मे अपने पहले पुत्र तैमूर को जन्म दिया था। उस वक्त करीना की उम्र 34 साल की थी। करीना ने 2012 मे सैफ अली खान के साथ शादी की थी। 

करिश्मा कपूर :

नब्बे के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर ने साल 2005 में बेटी समायरा को जन्म दिया था, उस वक्त उनकी उम्र 31 साल थी। करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

रवीना टंडन :

रवीना टंडन ने सिर्फ 21 साल की उम्र मे छाया और पुजा नाम की दो बेटियो को गोद ले लिया। उस समय उनकी शादी नहि हुई थी। रविना ने 2004 मे अनिल थडानी के साथ शादी की। शादी के बाद साल 2005 मे पुत्री साशा को जन्म दिया था, उस वक्त रवीना की उम्र 31 साल की थी।  

जेनेलिया डीसूज़ा :

जेनेलिया डीसूज़ा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के क्यूट कपल माने जाते है। उन दोनों की शादी साल 2012 को हुई थी। शादी के दो साल बाद जेनेलिया ने 26 साल की उम्र मे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। और उसके दो साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

सेलिना जेटली :

सेलिना जेटली ने होटेलियर पीटर हाग से साल 2011 मे शादी की थी। शादी के एक साल बाद सेलिना जेटली ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया। तब उसकी उम्र 25 साल की थी। फिर साल 2017 दूसरी बार जुड़वा बच्चो को जन्म दिया।

Nice Days

We are residents of the country of India, so whatever information we know about our country such as Technology, History, Geography, Festivals of India, Faith, etc. All information given in Hindi language.

Leave a Reply