असम राज्य के बारे मे महत्व की जानकारी हिन्दी मे।

  • Post author:
  • Reading time:2 mins read

 असम Assam परिचय :

असम भारत देश का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है। असम एक एसा राज्य है, जिसकी सीमाए सात राज्यो से जुड़े हुई है। और भारत के पड़ोसी देश भूटान और बांग्लादेश से भी जुड़ी हुई है।

असम राज्य को ‘लाल नदी और नीले पहाड़ की धरती’ से भी जाना जाता है। असम नाम का अर्थ ही होता है- जहा की भूमि समतल नहीं है।  

असम कृषि प्रधान राज्य माना जाता है, जहा शिल्प की परंपर प्रसिद्ध है।

भारत देश मे सब से ज्यादा खनिज तेल प्राप्त करने वाला राज्य असम ही है। यहा पर शिवसागर, तिनसुकिया, डिब्रूगड़ जिलो मे सब से ज्यादा तेल क्षेत्र पाये जाते है।

असम राज्य का इतिहास:

आरंभ के समय मे असम कमरुपा राज्य का हिस्सा हुआ करता था, जिसकी राजधानी प्रागज्योतिशपुरा (अब गुवाहाटी) मे थी।

सन 1228 मे बर्मा(म्यानमार) के एक ताई विजेता ने पूर्वी असम पर अपना अधिकार जमा लिया। और उसने उसकी सत्ता यहा पर स्थापित कर दी। सन 1829 तक उसका शासन रहा और उस के बाद अंग्रेज़ो ने उसे हरा दिया।   

सन 1905 मे बंगाल का विभाजन हुआ और असम को पूर्वी बंगाल मे मिला दिया गया।

गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ी पर कामाख्या नाम का हिन्दू मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, और यह मंदिर प्राचीन समय से स्थित है। कामाख्या यानि माता दुर्गा के अवतारो मे से एक है।

असम मे गोल्डेन सिल्क भी निर्मित की जाती है, जो मुगा के नाम से जाना जाता है।

दुनिया का सब से व्यस्त चाय का व्यापार केन्द्रो मे से एक असम की राजधानी दिसपुर है, जो guwahati tea auction centre (GTAC) के लिए भी जाना जाता है। जिसकी स्थापना 1970 मे की गई थी।

assam-rajya-ke-bare-me-mahatva-ki-jankari-hindi-me
assam-rajya-ke-bare-me-mahatva-ki-jankari-hindi-me

असम राज्य का सामान्य तथ्य:

  • असम राज्य का गठन : 26 जनवरी 1950
  • असम की राजधानी: दिसपुर
  • कुल जिले: 33
  • सब से बड़ा शहर: गुवाहाटी
  • प्रथम मुख्य मंत्री: गोपीनाथ बोर्डोलोई
  • कुल क्षेत्रफल: 78,438 वर्ग किलोमीटर
  • जनसंख्या: 31,205,576 (2011 की जनगणना के आधार पर)
  • साक्षरता दर: 72.19%
  • असम राज्य की सीमाए: अरुणाचल प्रदेश, नागालेंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिज़ोरम, वेस्ट बंगाल
  • मुख्य भाषा: असमिया, बंगाली, बोड़ो, अंग्रेजी, हिन्दी
  • राजकीय पशु: गैण्डा
  • राजकीय पक्षी: श्वेतपंखी बुड़ डक
  • राजकीय पेड़: होलोम्स
  • राजकीय फूल: फॉक्स टेल ओर्कीक 
  • मुख्य नदी: लोहित, सुबंसरी, ब्रह्मपुत्र, कपिली, धालेस्वरी, बराक, कामेंग
  • मुख्य झील: चंदुबि झील, चापनाला झील, सन बील झील, हफलोंग झील
  • लोक नृत्य: बीहू नृत्य, झूमर नृत्य, बगुरुम्बा नृत्य, नागा नृत्य, खेल गोपाल, बीछूया 
  • कृषि उत्पादन: चाय, गन्ना, गेहु, जुट, सरसों
  • पर्यटक स्थल: डिब्रूगढ़, शिवसागर, माजुली, डिगबोई, गुवाहटी   

असम राज्य मे विविध प्रजातियों के पक्षियो की अधिक मात्र है, जो लगभग 820 अलग-अलग प्रजाति के पक्षी है।

असम का भूगोल:

  • असम राज्य नदी घाटियो और मैदानो का प्रदेश है, और इसी के कारण यह राज्य भारत के सुंदर राज्यो मे से एक है। असम राज्य का आकार y की तरह पाया जाता है।
  • असम भारत का 16वा सब से बड़ा राज्य है।  
  • सन 1889 मे पहली बार भारत देश के असम राज्य के डिगबोई मे से कच्चा तेल (crude oil) निकाला गया था।
  • ब्रह्मपुत्र नदी असम राज्य की प्रमुख नदी है। जो पूर्वोत्तर मे सदिया नाम के पास असम मे प्रवेश करती है और असम से पश्चिम की ओर लगभग 450 मिल दूर तक चलती है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी के बीच विश्व का सब से बड़ा द्वीप ‘माजुली’ है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी के अलावा यहा पर लोहित नदी, दिहिंग, कपिली, भरेली, बूढ़ी आदि नदिया प्रवाहित होती है।
  • भौतिक द्रष्टि से देखे तो असम एक एसा राज्य है, जहा सब से प्राचीन मध्यवर्ती भूभाग से लेकर तृतीय युग की चट्टानें भी भूतल मे विद्यमान है।
  • भारत का सब से लंबा ब्रिज लोहित नदी पर बनाया गया है, जिसका नाम ढोला-सदिया ब्रिज है। जो ब्रह्मपुत्र की एक महत्वपूर्ण और सहायक नदी है। इस ब्रिज की लंबाई 9.15 किलोमीटर है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी को असम राज्य की जीवन रेखा के रूप मे देखा जाता है।
  • असम मे बाढ़ और भूकंप सब से बड़ी और प्रमुख समस्या है।  
  • असम मे मेजोर डेम देखा जाए तो सुबंसिरी डेम है, जो सुबंसिरी लोअर डैम के नाम से जाना जाता है। जो सुबंसिरी नदी के ऊपर बनाया गया है। और यह नदी असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है।

असम का प्रसिद्ध स्थान :

  • कामाख्या मंदिर
  • उमानंद मंदिर
  • महाभैरव मंदिर
  • बोटानिकल गार्डेन,
  • माजुली
  • कझिरंगा नेशनल पार्क 

Nice Days

We are residents of the country of India, so whatever information we know about our country such as Technology, History, Geography, Festivals of India, Faith, etc. All information given in Hindi language.

Leave a Reply