गुजरात राज्य के बारे में महत्व की जानकारी जानें हिन्दी भाषामें।

  • Post author:
  • Reading time:3 mins read

गुजरात परिचय :

सांस्कृतिक परम्पराओ का क्षेत्र यानि गुजरात। गुजरात मे अनेक जातियो के लोग रहते है, एसे कई जन समाज के कारण ही यहा के लोगो को अलग-अलग लोक- संस्कृति का लाभ मिलता है। सौराष्ट्र, काठियावाड, कच्छ आदि क्षेत्र गुजरात राज्य के प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग है।

गांधीनगर जो गुजरात की राजधानी है यह शहर पूरे एशिया का सब से हरियाला पाटनगर है।

गुजरात का सूरत शहर हीरो के उद्योग के लिए प्रख्यात शहर है। यहा पर पूरे विश्व के 10 मे से 8 हीरे की पोलिशिंग होती है। सूरत शहर हीरे के व्यापार के लिए प्रमुख केंद्र है।

फोर्बेस मैगज़ीन की यादि के आधार पर भारत देश के सब से धनिक व्यक्तिओ मे से अजिज़ प्रेमजी, मुकेश अंबानी और दिलीप संघवी गुजरात के ही है।

गुजरात राज्य क्षेत्रफल के आधार पर 5वा सब से बड़ा राज्य है। गुजरत की सीमा मे उत्तर-पूर्व मे राजस्थान, दक्षिण मे दमन और दीव, दक्षिण-पूर्व मे महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली, पूर्व मे मध्य प्रदेश और पश्चिम मे पाकिस्तान और अरब सागर स्थित है। 

गुजरात राज्य के बारे में महत्व की जानकारी जानें हिन्दी भाषामें।
गुजरात राज्य के बारे में महत्व की जानकारी जानें हिन्दी भाषामें।

गुजरात राज्य के सामान्य तथ्य

  • स्थापना दिवस : 1 मई 1960
  • राजधानी :  गांधीनगर
  • कुल जिले : 33
  • सब से बड़ा शहर :  अहमदाबाद  
  • कुल क्षेत्रफल :   1,96,024 वर्ग किलोमीटर
  • प्रथम मुख्य मंत्री :  डॉ. जीवराज नारायण मेहता
  • राजकीय भाषा :  गुजरती, हिन्दी   
  • राजकीय पक्षी :  ग्रेटर फ्लामिंगो
  • राजकीय पशु :  सिंह  
  • राजकीय पेड़ :  आम का पेड़
  • राजकीय फूल :  गैदे का फूल  
  • राजकीय प्रतीक वाक्य : सत्यमेव जयते
  • गुजरात की सीमा :  राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दमन और दीव, दादरनगर हवेली, पाकिस्तान   
  • प्रमुख नदी :  साबरमती, नर्मदा, महि, तापी, सरस्वती, दमनगंगा
  • जनसंख्या :  6,04,39,692 (2011 की जनगणना के आधार पर)
  • साक्षरता दर : 78.03%
  • प्रमुख कृषि उद्योग :  तंबाकू, कपास, मूँगफली, धान, गेहु, बाजरा आदि  
  • पर्यटक स्थल : सोमनाथ, द्वारका, अंबाजी, बगदाना, वीरपुर, पावागढ़, रानी की वाव, सापुतारा, मोढेरा सूर्य मंदिर, पोरबंदर, बहुचराजी, गिरनार, पालिताना आदि।  
  • मुख्य नृत्य : गरबा, डांडिया, भवाई

गुजरात का इतिहास :

गुजरात पश्चिमी क्षेत्र मे स्थित एक राज्य है। गुजरात राज्य का इतिहास बहुत ही पुराना है। गुजरात राज्य को पहले गुर्जरत्रा कहा जाता था। गुर्जरत्रा का अर्थ गुर्जर लोगो का राष्ट्र होता है।

गुजरात सिंधु घाटी सभ्यता के मुख्य केंद्रीय क्षेत्रो मे से एक था। इस मे सिंधी घाटी के गोला धोराओ, लोथल, धोलावीरा आदि प्राचीन महानगर के शहर शामिल थे।

गुजरात का इतिहास ईसवी पूर्व लगभग 2000 वर्ष पुराना है। इस राज्य मे सिंधु और हड़प्पा संस्कृति के लोग रहते थे। यहा पर कई शक्ति शाली राजवंशो ने शासन किया था, जेसे की मौर्य, चालुक्य, गुप्त, सातवाहन आदि। उन्होने बहुत सारे स्मारक बनवाए और नई परम्पराओ का निर्माण किया था। चालुक्य वंश ने गुजरात पर सन 960 से 1243 तक शासन किया था।

बाद मे पारसी समाज का आगमन हुआ और यहा पर स्थायी हो गए। और गुर्जर लोगो के साथ घुल-मिल गए। लेकिन 18वी शताब्दी तक सभी समाज के लोग मराठा और मुगल शासन के आधिपत्य के नियंत्रण मे थे।

सन 1947 मे भारत देश को जब अंग्रेज़ो की गुलामी से आज़ादी मिली उस से पहले गुजरत का वर्तमान क्षेत्र मुख्य रूप से दो अलग-अलग भागो मे विभाजित था। एक था ब्रिटिस क्षेत्र और दूसरा देसी रियासते। 

गुजरात के सूरत जिले मे अंग्रेज़ो ने ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम मुख्यालय स्थापित किया था। इस के बाद उन्होने मुंबई मे स्थानातरित किया था।

जब गुजरात राज्य का निर्माण हुआ तब इस की राजधानी अहमदाबाद को बनाया गया था, इस के बाद सन 1970 मे गांधीनगर को गुजरात की राजधानी का दर्जा दिया गया।

गुजरात का भूगोल :

गुजरात राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है। यह राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र मे स्थित है। यहा का समुद्री तट 1,600 किलोमीटर लंबा है।

गांधीनगर शहर जो यहा की राजधानी है यह एशिया का सब से ज्यादा हरियाली वाला शहर है। 2011 की जनगणना के आधार पर अहमदाबाद जिला गुजरात का सब से ज्यादा आबादी वाला जिला है। और गुजरात के जन संख्या के आधार पर सब से छोटा जिला डांग है और यह जिला क्षेत्रफल के हिसाब से भी सब से छोटा है जिसका क्षेत्रफल 1,764 वर्ग किलोमीटर है।  

गुजरात का कच्छ जिला क्षेत्रफल के हिसाब से भारत देश का सब से बड़ा जिला है, जिस का क्षेत्रफल 45,652 वर्ग किलोमीटर है।

गुजरात की सब से बड़ी नदियो मे साबरमती है। इस के बाद तापी और नर्मदा है। नर्मदा नदी पर ही सरदार सरोवर परियोजना बनाई गई है। और यह नदी भारत देश की प्रमुख नदियो मे से एक है।

गिरनार की चोटी सब से ऊंची चोटी मे से एक है। और यहा हिल-स्टेशन मे सापुतारा है, जो खूबसूरत और बहुत ही मशहूर है।

मेजोर डैम मे यहा पर सरदार सरोवर डैम परियोजना है जो नर्मदा नदी पर बनाया गया है। और यह सब से बड़ा और प्रख्यात डैम है। इस की ऊंचाई 138 मीटर है। यह डैम बनाने का उदेश्य सूखे इलाको मे पानी पहुचाना है। इस के अलावा धोली डैम, दंतिवाड़ा डैम, मधुबन डैम आदि डैम यहा पर देखने को मिलते है।

गुजरात राज्य पर्यटको के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है, पर्यटक स्थलो मे यहा पर बहुत सारे धार्मिक स्थल है जेसे की पावागढ़, सोमनाथ, द्वारका, वीरपुर, मोढ़ेरा सूर्य मंदिर, पालिताना, अंबाजी भद्रेश्वर, बहुचराजी, बगदाना, निष्कलंक महादेव आदि यहा पर धार्मिक स्थल है। यहा पर तिथल का समुद्री तट भी बहुत प्रसिद्ध है, इस के अलावा डांग जिले का हिल-स्टेशन सापुतारा भी बहुत मशहूर है। महात्मा गांधीजी की जन्म भूमि पोरबंदर तथा पाटण और वड़नगर, अहमदाबाद भी देखने के योग्य स्थान है।

गुजरात मे ज़्यादातर जनसंख्या हिन्दू धर्म के है। इस के अलावा यहा पर पारसी धर्म और इस्लाम तथा जैन धर्म के अनुयायि भी है।

गुजरात प्रदेश के प्रमुख नृत्य मे गरबा और डांडिया बहुत ही प्रसिद्ध है। यह राज्य सांस्कृतिक उत्सवो के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहा पर राज्य का सब से बड़ा वार्षिक मेला जन्माष्टमी के दिन द्वारका और डाकोर मे आयोजित किया जाता है। इस ले अलावा बनासकांठा जिले के अंबाजी धाम मे हर साल माँ अम्बे को समर्पित एक मेला आयोजित होता है।  

गुजरात मे जामनगर की बांधनी और पाटण का पटोडा प्रसिद्ध है। यहा पर पौराणिक मूर्तिया और लकड़ी की नक्काशी है, जो अपनी कला शैली का प्रचार करती है और अपनी संस्कृति को जीवंत रखती है।

Nice Days

We are residents of the country of India, so whatever information we know about our country such as Technology, History, Geography, Festivals of India, Faith, etc. All information given in Hindi language.

Leave a Reply